JOB NEWS: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बदली इस परीक्षा की तिथि, देखिये नई तिथि…

खबर शेयर करें

JOB NEWS: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पत्रांक 564 ( संशो ० परीक्षा कार्य ) दिनांक 25.8.2021 द्वारा 05 लिखित परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया था । उक्त परीक्षा कार्यक्रम में क ० सं०-1 व 2 पर अंकित परीक्षाओं का आयोजन आयोग द्वारा निर्धारित तिथि पर किया गया । जैसा कि आयोग द्वारा पूर्व में स्पष्ट किया गया था कि परीक्षा केन्द्रों की उपलब्धता कम होने के कारण लिखित परीक्षाओं की तिथि में परिवर्तन संभव है । तदक्रम में क ० सं०-3 पर अंकित विज्ञापन संख्या – वि ० सं0-25 / UKSSSC / 2020 , पदनाम कनिष्ठ सहायक व इंटरमीडिएट स्तरीय 746 पदों हेतु आयोजित परीक्षा की तिथि दिनांक 24 अक्टूबर , 2021 निर्धारित की गयी थी , किंतु वर्तमान में परीक्षा केन्द्रों की उपलब्धता कम होने के कारण इस लिखित परीक्षा की तिथि में निम्नवत संशोधन किया गया है जिसका विवरण निम्नानुसार है ।

: वि ० सं ० / पदनाम / पद कोड / विभाग का नाम परीक्षा तिथि व दिवस दिनांक 31 अक्टूबर , 2021 ( रविवार ) क्र . सं . 1 fao io – 25 / UKSSSC / 2020 पदनाम कनिष्ठ सहायक व इंटरमीडिएट स्तरीय 746 पद विभाग का नाम विभिन्न विभाग नोट : – उक्त परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र शीघ्र जारी किये जायेंगे जिसमें परीक्षा केन्द्र , परीक्षा समय / पाली तथा अन्य दिशा – निर्देश अभ्यर्थियों के उपयोगार्थ आयोग वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in उपलब्ध होंगे ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।