Govt Job: उत्तराखंड में इन पदों पर निकली भर्ती, देखिये पूरी डिटेल

खबर शेयर करें

Uttarakhand Govt Job: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि जो लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे थे उनके लिए भर्ती आ गई है ।उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने कई विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती करने का फैसला लिया है। जिसके लिए बोर्ड द्वारा आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक साइट ukmssb.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2022 तय की गई है।

बोर्ड द्वारा यह भर्ती राजकीय मेडिकल कालेज में विभिन्न विषयों को असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए निकाली हैं। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 339 रिक्त पदों को भरा जाना है।पात्र उम्मीदवार निर्धारित तारीख से पूर्व आवेदन कर सकते हैं।

अधिसूचना के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास एनएमसी-टीईक्यू विनियमों के अनुसार- चिकित्सा संस्थानों में शिक्षकों के लिए न्यूनतम योग्यता विनियम 22 फरवरी 2022 के अनुसार योग्यता होनी चाहिए। आवेदक ने कम से कम दो साल के लिए प्रादेशिक सेना की सेवा की हो और एक राष्ट्रीय कैडेट कोर बी प्रमाण पत्र हो।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC Recruitment 2026: ग्रुप-सी के 398 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

चयन-अधिसूचना के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन जून-जुलाई के महीने में किया जा सकता है। भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड प्रदान किए जाएंगे। जोकि बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।