IPL 2025: दूसरों के कपड़े धोने वाले खिलाड़ी ने लखनऊ को धो डाला, आशुतोष की कहानी

खबर शेयर करें

IPL 2025, Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants: जब किसी टीम के 40 गेंदों में 5 विकेट गिर जाएं और वो 210 रनों का पीछा कर रही हो तब भी आप टीम को जिता दें तो ये मैजिक ही होता है. आशुतोश शर्मा ने लखनऊ के खिलाफ यही कर दिखाया. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 5 छक्के और 5 चौकों के दम पर नाबाद 66 रनों की पारी खेली. इस खिलाड़ी ने विपराज निगम के साथ महज 19 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी भी की और इस तरह दिल्ली ने लखनऊ के मुंह से मैच छीना. आशुतोष शर्मा ने कैसे दिल्ली को मैच जिताया और कैसे वो फर्श से अर्श पर पहुंचे हैं, इसकी कहानी बड़ी दिलचस्प है.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम लखनऊ के खिलाफ संघर्ष कर रही थी. उसने महज 6.4 ओवर में 5 विकेट खो दिए थे. मैगर्क, समीर रिज्वी, अक्षर पटेल, डुप्लेसी सब आउट हो गए थे, इसके बाद आशुतोष शर्मा क्रीज पर आए और उन्होंने भी मुसीबत का सामना किया. आशुतोष ने पहली 20 गेंदों पर 20 ही रन बनाए, लेकिन अगली 11 गेंदों पर उन्होंने 46 रन बना डाले.

आशुतोष शर्मा ने अपनी हिटिंग 16वें ओवर से शुरू की. इस खिलाड़ी ने प्रिंस यादव के ओवर में 3 चौके और एक छक्का लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए. 18वें ओवर में आशुतोष ने रवि बिश्नोई के ओवर में भी 2 छक्के और एक चौका लगाकर मैच को रोमांचक बना दिया. 19वें ओवर में प्रिंस यादव के ओवर में फिर आशुतोष वर्मा ने एक छक्का और एक चौका लगाया. अब दिल्ली को आखिरी ओवर में 6 रन की दरकार थी.मोहित शर्मा पहली गेंद पर आउट होने से बचे और दूसरी गेंद पर उन्होंने एक रन ले लिया. इसके बाद आशुतोष ने शाहबाज अहमद की गेंद पर छक्का लगाकर दिल्ली को ऐतिहासिक जीत दिला दी. दिल्ली की टीम की ये चेज़ करते हुए सबसे बड़ी जीत रही.

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, मानदेय बढ़ोतरी से लेकर बीमा तक कई फैसले

आशुतोष शर्मा को आज दुनिया सलाम कर रही है लेकिन एक वक्त था जब ये खिलाड़ी सड़कों पर धक्के खा रहा था. ये खिलाड़ी महज 8 साल की उम्र में घर छोड़कर चला गया था. आशुतोष शर्मा का जन्म मध्य प्रदेश के रतलाम में हुआ था और क्रिकेटर बनने के लिए वो इंदौर आ गए. सिर्फ 10 साल की उम्र में आशुतोष ने छोटे-मोटे काम कर अपना पेट पाला. आशुतोष ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पास खाने के लिए पैसे नहीं होते थे. पेट पालने के लिए उन्होंने छोटे-मोटे मैचों में अंपायरिंग की और यहां तक कि उन्होंने लोगों के कपड़े तक धोए. लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमय खुरसिया ने उनकी जिंदगी बदल दी.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- 2 अप्रैल यानी कल इन जगहों पर बंटेगी गैस, देखिए अपने क्षेत्र का नाम

खुरसिया ने उनके खेल पर काम किया जिसके दम पर वो मध्य प्रदेश की टीम तक पहुंचे. हालांकि किसी और कारण की वजह से उन्हें वो टीम छोड़कर रेलवे की टीम में जाना पड़ा और वहीं उन्हें नौकरी भी मिली. आशुतोष ने शर्मा इसके बाद आईपीएल में आए. पंजाब ने उन्हें 20 लाख में खरीदा, जहां उन्होंने कमाल प्रदर्शन किया. 2025 में उनकी किस्मत और पलटी. इस बार दिल्ली ने उनपर दांव लगाया, उन्हें 3.8 करोड़ रुपये में खरीदा और अब देखिए कैसे उन्होंने इस रकम को पहले ही मैच से साबित करना शुरू कर दिया है.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।