IPL 2024: कुलदीप यादव की दादागीरी, पंत का हाथ पकड़कर करवाया DRS, Video Viral…

खबर शेयर करें

IPL 2024, RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने गुरुवार को खेले गए आईपीएल (IPL) मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 12 रनों से हरा दिया. IPL 2024 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव मैदान पर अपने फनी अंदाज के लिए जाने जाते हैं. राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ गुरुवार को खेले गए आईपीएल मैच में कुलदीप यादव ने कुछ ऐसा किया जो हर किसी को हंसने पर मजबूर कर देगा. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. 

 मैच के दौरान चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव ने कप्तान ऋषभ पंत का हाथ पकड़कर उनसे जबरन DRS लेने का इशारा करवाया. यह घटना राजस्थान रॉयल्स की पारी के आठवें ओवर की है. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत आठवें ओवर में चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव को बॉलिंग अटैक पर लेकर आए. इस ओवर में कुलदीप यादव की पहली गेंद पर रियान पराग ने एक रन लेकर जोस बटलर को स्ट्राइक दे दी. आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर जोस बटलर ने कुलदीप यादव के खिलाफ रिवर्स स्वीप खेल दिया.

Ad

जोस बटलर रिवर्स स्वीप खेलने के चक्कर में चूक गए और गेंद उनके पैड पर जा लगी. इसके बाद कुलदीप यादव और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने जोस बटलर को आउट नहीं दिया. कुलदीप यादव को भरोसा था कि जोस बटलर LBW आउट हैं ऐसे में उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत को DRS लेने के लिए कहा. ऋषभ पंत भी DRS लेने के लिए कॉन्फिडेंट नहीं थे. कुलदीप यादव इसके बाद सीधे कप्तान ऋषभ पंत के पास पहुंचे और उनके ग्लव्स पकड़कर DRS कॉल का इशारा करवा दिया. 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू

कुलदीप यादव का फैसला सही साबित हुआ. रिप्ले में पता चला कि गेंद लाइन में थी और इम्पैक्ट व हिटिंग भी स्टंप्स पर थी. ऐसे में जोस बटलर को पवेलियन लौटना पड़ा. जोस बटलर 16 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए. कुलदीप यादव की सूझबूझ की वजह से दिल्ली कैपिटल्स को जोस बटलर का अहम विकेट मिल गया. कुलदीप यादव ने ऋषभ पंत के हाथ पकड़कर डीआरएस का इशारा करवाया तो वह भी हंसने लगे. बता दें कि रियान पराग की नाबाद 84 रन की ताबड़तोड़ पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी: लामाचौड़ खास और पूरनपुर कुमटिया में कार्यकर्ताओं से मिले सुरेश भट्ट, केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों पर की चर्चा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।