हल्द्वानी : विज्डम स्कूल में धूमधाम से मनाया गया होली त्यौहार समारोह

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर के प्रतिष्ठित विज्डम विद्यालय में रंगों का पावन पर्व होली बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में सुबह से ही उत्सव का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को ऑर्गेनिक अबीर-गुलाल लगाकर की। उन्होंने बच्चों को होली के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व के बारे में जानकारी देते हुए रासायनिक रंगों से दूर रहने और प्राकृतिक रंगों के प्रयोग का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित होली मनाने का भी संकल्प दोहराया।

Ad Ad

नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। छोटे-छोटे बच्चों की खिलखिलाहट और रंगों से सराबोर चेहरों ने पूरे परिसर को आनंदमय बना दिया। बच्चों ने होली के लोकप्रिय गीतों पर जमकर नृत्य किया और उत्सव का भरपूर आनंद उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः(बड़ी खबर)- 300 नशीले इंजेक्शन के साथ बनभूलपुरा का शकील गिरफ्तार

कार्यक्रम के दौरान कक्षा चार की छात्रा आरोही राणा ने अपने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उसका उत्साहवर्धन किया।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीनाग: दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन, पंचायत प्रतिनिधियों ने लिया जनसेवा का संकल्प

कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यापिका सुधा सिंह, डिम्पल कोठारी, भावना बिष्ट तथा छात्र योगेश जोशी ने संयुक्त रूप से किया। समापन पर सभी को सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का संदेश दिया गया। विद्यालय में मनाया गया यह होली समारोह बच्चों के लिए यादगार बन गया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।