उत्तराखंड के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम, सुरंग T-8 और T-8M हुई आर-पार

खबर शेयर करें

Dehradun News: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के अंतर्गत सुरंग संख्या T-8 और T-8M के सफल ब्रेकथ्रू के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर दोनों नेताओं ने सुरंग स्थल का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना उत्तराखंड के विकास की दिशा में एक अहम मील का पत्थर है। उन्होंने रेलवे अधिकारियों, इंजीनियरों, श्रमिकों और आरवीएनएल की टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी। मंत्री ने बताया कि यह सुरंग, जो देवप्रयाग सौड़ से जनासू तक फैली है, 14.57 किलोमीटर लंबी है और यह उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे भारत की सबसे लंबी रेलवे सुरंगों में से एक है।

Ad

वैष्णव ने बताया कि ऋषिकेश से कर्णप्रयाग के बीच की दूरी अब सात घंटे से घटकर महज दो घंटे रह जाएगी, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में जबरदस्त सुधार होगा। उन्होंने कहा कि यह रेल लाइन हर मौसम में आवागमन को आसान बनाएगी और पर्यटन, व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगी। यह परियोजना चारधाम रेल परियोजना की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दमूवाढूगा को भूमि मालिकाना हक दिलाने की मांग, सीएम धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर को उत्तराखंड के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह रेल परियोजना राज्य के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे न केवल लोगों का आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन और आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में आधारभूत ढांचे के विकास को नई दिशा और गति मिली है। उन्होंने बताया कि टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना का सर्वेक्षण भी पूरा हो चुका है और जल्द ही अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉   उत्तराखंडः(अच्छी खबर)-BRP-CRP के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, ऐसे होगा चयन

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, टिहरी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, आरवीएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप गौर, अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक राम चंद्र शेट, उत्तर रेलवे के जीएम अशोक कुमार वर्मा, आरवीएनएल के मुख्य परियोजना प्रबंधक अजित यादव, जीएम सुमित जैन सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।