अल्मोड़ा: वार्ड नंबर 14 लक्ष्मेश्वर में डोर टू डोर पहुंचे हेम जोशी

खबर शेयर करें

Almora News: नगर निगम अल्मोड़ा में वार्ड नंबर 14 लक्ष्मेश्वर ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्रवासियों के साथ उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए भरोसा दिलाया गया। क्षेत्रवासियों द्वारा मिल रहे अपार स्नेह और समर्थन ने पूरे अभियान को नई ऊर्जा दी।

वार्ड नं 14 लक्ष्मेश्वर पार्षद हेम जोशी ने क्षेत्रवासियों से वादा किया कि उनके मुद्दों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि वार्ड के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों से मिल रहे प्रेम और समर्थन से नेताओं में भारी उत्साह है। सभी ने एकजुट होकर वार्ड के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह जनसंपर्क अभियान पार्टी के लिए विजय सुनिश्चित करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि उनके चुनाव चिन्ह ईट मोहर लगाकर उन्हें विजयी बनाए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।