हल्द्वानीः अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, एपीएस स्कूल में हुआ योगाभ्यास

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस लामाचैड़ स्थित आडर्न प्रोगेसिव स्कूल में बड़े उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मचारियों द्वारा एक साथ योगासन किया गया। योग शिक्षक विजय कपकोटी द्वारा प्राणायाम, अनुलोम विलोम, योगासन, वक्रासन, भुजंगासन, वज्रासन आदि विभिन्न प्रकार के योगासन करवाए गए।

विद्यालय के चीफ ट्रस्टी और विद्यालय संरक्षक डीसी पांडे ने भी योग में प्रतिभाग कर योग द्वारा स्वस्थ व निरोगी रहने के फायदे के बारे में विस्तार से बताया। इस प्रकार वसुधैव कुटुंबकम की इस भावना के साथ बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ समाज को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से दिन का समापन शांति मंत्र और संकल्प के साथ हुआ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।