हल्द्वानीः नैनीताल में एक और हादसा, घूमने आये पर्यटकों का वाहन खाई में समाया…

खबर शेयर करें

NAINITAL ACCIDENT NEWS: आज एक बार फिर से सड़क हादसे की खबर आ रही है, यह खबर कालाढूंगी क्षेत्र नैनीताल की तरफ जाने वाली रोड़ में घटगड़ के पास सड़क हादसा हुआ है, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं, बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर सड़क से नीचे गिर गया है, जिसमें कुछ छात्र थे, फिलहाल पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है, जो की घायलों की रेस्क्यू करने का काम कर रही है, एसपी ट्रैफिक जगदीश चंद्र ने बताया कि हादसा किन कारण से हुआ है, अभी कुछ पता नहीं लग सका है, लेकिन टीम मौके पर है जो की राहत और बचाव का कार्य कर रही है। जरूरत पड़ने पर घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लाया जाएगा। फिलहाल घटना स्थल पर नेटवर्क ठीक नहीं होने से संपर्क में दिक्कत हो रही है,

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।