हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- प्रताप बिष्ट बने नैनीताल जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष

खबर शेयर करें

Haldwani News:भाजपा ने लंबी मंथन प्रक्रिया के बाद नैनीताल जिले के नए जिलाध्यक्ष के रूप में प्रताप बिष्ट की घोषणा कर दी है। वे एक मिलनसार स्वभाव और निर्विवाद छवि वाले कार्यकर्ता माने जाते हैं।

1995 से सक्रिय राजनीति में

मूल रूप से लमगड़ा निवासी 45 वर्षीय प्रताप बिष्ट ने एमबीपीजी कॉलेज से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। राजनीति में सक्रिय होने से पहले वे सांस्कृतिक गतिविधियों में रुचि रखते थे और कॉलेज में सांस्कृतिक सचिव भी रहे। हल्द्वानी में व्यवसाय के साथ-साथ वे वर्ष 1995 से भाजपा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

Ad

पार्टी में संभाल चुके हैं कई महत्वपूर्ण पद

भाजपा संगठन में प्रताप बिष्ट को मंडल उपाध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक निभाया। वर्तमान में वे सामाजिक संस्था हिमालय परिवार के प्रदेश महामंत्री भी हैं। इसके अलावा, वे हल्द्वानी विधानसभा संयोजक के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।