हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- देर रात मीरा मार्ग में धू धू कर जली दुकान

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मीरा मार्ग बाजार में मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे अचानक प्रखर होटल के पास स्थित वैशाली एंपोरियम में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें इतनी तेज हो गईं कि पूरी दुकान धू-धू कर जलने लगी।

आसपास रहने वाले लोगों ने जैसे ही आग की भनक पाई तो सभी अपने-अपने घरों से पानी लेकर मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर पूरी तरह काबू पाया।

बताया जा रहा है कि अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं। दुकान के स्वामी प्रमोद गुप्ता भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: हनुमान धाम में मुख्यमंत्री धामी ने टेका माथा, उत्तराखंड की समृद्धि की प्रार्थना

आग लगने के कारणों का भी अभी पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।