हल्द्वानी: अंकिता की आत्मा की शांति के लिए देवलचौड़ में युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च

खबर शेयर करें

Haldwani News: अंकिता भंडारी की आत्मा की शांति एवं उसको न्याय दिलाने के लिए रामपुर रोड के युवाओं ने देवलचौड चौराहे पर कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रदीप सिंह नेगी ने कहा जिस तरीक़े से ऋषिकेश मे बहन अंकिता की हत्या की गई। वह निंदनीय है। प्रदेश की जनता ने आठ महिला विधायकों को चुना है ताकि महिलाओं की आवाज़ को बुलंद कर सके पर अंकिता हत्याकांड में इनकी चुप्पी शर्मनाक है। उन्होंने यह भी कहा जिस तरह भाजपा नेता के बेटे ने अपने कुकर्म छुपाने के लिए एक निर्दोष की हत्या की । ऐसे दरिंदों को फाँसी की सज़ा होनी चाहिए।

इस दौरान रितिक आर्य,कमल किशोर, हिमांशु आर्य , कपिल नेगी, राहुल आर्य, हरीश सिंह, विजय आर्य,।प्रशान्त सनवाल, कमल आर्य, राज आर्य, तरुन नेगी, संजय शर्मा, आशीष, मनीष नेगी, पवन, जयनीत, भास्कर नेगी, भूपेन्द्र, करन, राहुल, प्रशान्त आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।