हल्द्वानीः स्वतंत्रता दिवस पर युवा कांग्रेस ने शक्ति सुपर शी में महिलाओं को किया सम्मानित

खबर शेयर करें

Haldwani News: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस मीमांशा आर्य के नेतृत्व मंे युवा कांग्रेस द्वारा शक्ति सुपर शी अभियान के तहत देवभूमि एकेडमी देवलचौड़ में महिलाओं द्वारा देश का झंडा तिरंगा फहराया गया। शक्ति सुपर शी कार्यक्रम के अंतर्गत आज देश के प्रत्येक जिले और विधानसभा में महिलाओं द्वारा देश का झंडा तिरंगा फहराया गया। साथ ही जिसमें समाज में मुख्य धारा से जुड़ी हुई महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः चोरों के खिलाफ कार्यवाही, 24 घंटे के अंदर वैली ब्रिज शुरू करें यातायातः कमीश्नर

कार्यक्रम में शक्ति सुपर शी से सम्मानित महिलाओं में राधा फर्सवान (रिटायर्ड नर्स), रेवती कांडपाल (सफाई अभियान में विशेष योगदान), चंपा कोठारी (रिटायर्ड बाल विकास अधिकारी), वंदना आर्य ( संचालक उत्तराखंड टीवी) रही। प्रदेश प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस दीपक बल्यूटिया, सोहेल सिद्दिकी पूर्व दर्जा राज्यमंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस शोभा बिष्ट, विद्यालय संचालक भागीरथी बिष्ट, प्रधानाचार्या पूजा, त्रिलोक बनोली, मंजू बिष्ट द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इसके साथ कार्यक्रम में जूही चुफाल, मुस्कान बिष्ट, आरती पपोला, आकांक्षा सुयाल, पुष्पा नेगी, दीपा पांडे, मंजू पांडे, रत्न श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह, संजू, अरमान, एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्त्ता और शहरवासी आदि मौजूद रहे।

Ad

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।