हल्द्वानी: युवाओं हो जाओ तैयार, 13 को यहां लगेगा रोजगार मेला…

खबर शेयर करें

Haldwani News: 13 दिसम्बर बुधवार को प्रातः 10 बजे से नगर सेवायोजन कार्यालय आईटीआई परिसर हल्द्वानी में रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। जिसमें 836 विभिन्न पदों में रिक्तियों के लिए 12 प्रमुख औद्योगिक संस्थानों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। नगर सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा ने बताया कि 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाले रोजगार मेले में 836 विभिन्न पदो के रिक्तियों हेतु 12 औद्योगिक संस्थानों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होने इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, 4 पासपोर्ट साइज फोटो तथा बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा अधिक जानकारी के लिए 05946-234170 तथा मोबाइल नम्बर 99273-47474 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।