हल्द्वानी: लाखों की यारसा गम्बू के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…

खबर शेयर करें

Haldwani News: पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सुबोध कुमार पुत्र स्व. रोशनलाल हाल निवासी पलटन बाजार देहरादून 24 वर्ष स्थाई निवासी ग्राम गढ़ हिम्मत सिंह थाना दोवा जिला दोवा राजस्थान के कब्जे से क्रमशः 624 ग्राम यारसा गम्बू (कीड़ा जड़ी) तथा आरोपी भूपेश सिंह कोरंगा पुत्र दलीप सिंह कोरंगा निवासी बासे सुमगढ थाना कपकोट बागेश्वर उम्र- 36 के कब्जे से क्रमशः 158 ग्राम यारसा गम्बू (कीड़ा जड़ी) बरामद कर न्यू हल्द्वानी क्लब काठगोदाम की ओर नैनीताल रोड़ से गिरफ्तार किया गया। वन विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फिलहाल दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।