Haldwani: हल्द्वानी की दो बहनों को मुंबई से बुलावा, DID में बिखेरेंगी जलवा

खबर शेयर करें

Haldwani News: कहते हैं प्रतिभा अपनी पहचान खुद बना लेती है यही हुआ है हल्द्वानी की दो होनहार और मेहनती बहनों के लिए जिनका डांस इंडिया डांस मैं चयन हुआ है और दोनों बहनों को मुंबई बुलाया गया है डांस इंडिया डांस के लिए चयन हुई दोनों बहनों के घर में खुशी का माहौल है।

कक्षा सात की छात्रा भूमि पलडिया और कक्षा तीन की छात्रा प्रकृति पलडिया को डीआईडी से बुलावा आया है। दोनों बहने जल्द DID में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगी। पिता देवी दत्त पलडिया और माता संयुक्ता पलडिया दोनों बच्चों के लिए DId में चयन होने से बेहद खुश है और आसपास के लोग भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।