हल्द्वानीः बरेली निवासी तीन पर्यटकों की मौत, कैंचीधाम जा रहे थे दर्शन करने 9 लोग

आज सुबह करीब प्रातः 09.30 बजे वाहन संख्या UP25DZ 4653 Scorpio- N से कुछ लोग इज्जत नगर बरेली से बाबा नींव करौली धाम दर्शन के लिए आ रहे थे, वाहन में बच्चे व चालक समेत कुल 9 लोग सवार थे। इससे पहले ही वाहन भवाली पैट्रोल पंप से अल्मोड़ा की ओर करीब 500 मीटर की दूरी पर हादसे का शिकार हो गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तथा फायर सर्विस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच घायलों का रेस्क्यू कर सीएसी भवाली में बाद प्राथमिक उपचार हायर सेंटर रेफर करवाया गया। इस दौरान हादसे में गंगा देवी पत्नी भूप राम उम्र 55 वर्ष, बृजेश कुमारी पत्नी राहुल पटेल उम्र 26 वर्ष निवासीगण ग्राम चावण पोस्ट मुड़िया थाना इज्जतनगर बरेली, नैंसी गंगवार पुत्री जयपाल सिंह गंगवार निवासी पीलीभीत बरेली उम्र 24 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं ऋषि पटेल उर्फ यूवी पुत्र राहुल पटेल उम्र 7 वर्ष, स्वाति पत्नी भूप राम उम्र 20 वर्ष, अक्षय पुत्र ओमेंद्र सिंह उम्र 20 वर्ष
राहुल पटेल पुत्र भूप राम उम्र 35 वर्ष, निवासीगण ग्राम चावण पोस्ट मुड़िया थाना इज्जतनगर बरेली, करन उर्फ सोनू पुत्र जितेंद्र निवासी गुजरात उम्र 25 वर्ष, और ज्योति पत्नी करन निवासी गुजरात उम्र 25 वर्ष घायल हो गये। फिलहाल घायलों का उपचार चल रहा है।



















