हल्द्वानी: सिंथिया स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पास की जेईई की परीक्षा

खबर शेयर करें

Haldwani News: जेईई मेंस परीक्षा 2024 में सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय नाम रोशन किया है। इस बार विद्यालय के 3 छात्रों ने यह परीक्षा पास की है।

स्कूल के छात्र युवराज सिंह ने 97.23, शिवम लोहनी ने 94.79 तथा शीतल शाह ने 84.78 परसेंटाईल अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी हर क्षेत्र में अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। एनडीए, नीट, सीए, बैंक आदि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अपना परचम लहरा रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में स्कूल के विद्यार्थी अव्वल रहते हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य डॉ प्रवीन्द्र कुमार रौतेला समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।