हल्द्वानी: विस्डम स्कूल में मची कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, नन्हें – मुन्हे बच्चों ने मोहा मन…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज विस्डम स्कूल में प्री-प्राइमरी कक्षाओं द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गया। जिसमें जूनियर कक्षा के विधार्थियों के बीच राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें तनिष्क बोरा व सीमर कौर नर्सरी, देवांश बहुगुणा व गौरवी बिष्ट एलकेजी भाविका बिष्ट व नवराज सिंह यूकेजी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर विद्यालय प्रबंध निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया द्वारा छात्रों को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर विधार्थियों को मिष्ठान्न वितरित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी सुधा सिंह, नीलम आर्या व शोभा पाण्डे आदि ने संचालन किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।