हल्द्वानी: फायर विभाग में तैनात सिपाही ने की आत्महत्या, घर में मचा कोहराम

खबर शेयर करें

Haldwani News: फायर विभाग में तैनात एक सिपाही ने फांसी लगाकर घर में ही आत्महत्या कर ली, बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते फायर ब्रिगेड के सिपाही मुकेश जोशी ने फांसी लगाई।

छड़ायल नयाबाद स्थित अपने आवाज में सुबह 9बजे फांसी लगाई, इससे पहले सिपाही मुकेश जोशी द्वारा अपने एक साथी से फोन पर भी बात की गई, इस दौरान सिपाही मुकेश जोशी काफी परेशान नजर आ रहे थे और उन्होंने फांसी लगाने की बात कही।

फिलहाल आरटीओ रोड चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल और उनकी टीम मौके पर पहुँच चुकी है, शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना की पूरी जानकारी आला अधिकारी को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में गायक मासूम शर्मा पर विवाद, पुलिस ने भेजा नोटिस

बताया जा रहा है सिपाही मुकेश जोशी की उनकी पत्नी के साथ लंबे समय से अनबन चल रही थी, ऐसे में फांसी लगाने की यह वजह बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।