हल्द्वानी: पीएसएन के छात्र ने घोड़ाखाल सैनिक स्कूल की परीक्षा में लहराया परचम, आप भी दीजिए बधाई…

खबर शेयर करें

Haldwani News: पीएसएन स्कूल लामाचौड़ के 5 वीं कक्षा के होनहार छात्र लोवराज सिंह ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की एआईएसएसईई की परीक्षा में उच्च प्रदर्शन करते हुए इसे सफ़लतापूर्वक पास कर लिया है।
लोवराज के इस उच्च प्रदर्शन व घोड़ाखाल सैनिक स्कूल की एआईएसएसईई 2024 की परीक्षा को सफ़लतापूर्वक पास करने के लिए स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ मोनिका गोयल मित्तल ने लोवराज व उसके माता-पिता को लोवराज को उसके इस प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। प्रधानाचार्य ने कहा कि लोवराज ने घोड़ाखाल सैनिक स्कूल की परीक्षा में उच्च प्रदर्शन कर अपने माता-पिता, स्कुल व शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि लोवराज की य़ह सफ़लता स्कूल की शैक्षिक संरचना, समर्पण व स्कूल समुदाय की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि लोवराज की सफ़लता की य़ह कहानी अन्य विद्यार्थियों को भी जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।