हल्द्वानीः शराब पीकर काॅलेज पहुंचे प्रोफेसर साहब, हो गये निलंबित…

खबर शेयर करें

Haldwani News: शासन ने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शंकर नाथ गोस्वामी को निलंबित कर दिया। उन पर कॉलेज में शराब पीकर आने का आरोप है। निलंबन की अवधि में उन्हें राजकीय महाविद्यालय कांडा बागेश्वर से संबद्ध किया गया है। असिस्टेंट प्रोफेसर पर आरोप है कि वह महाविद्यालय में शराब पीकर आए। जिससे छात्र-छात्राओं को असहज महसूस करना पड़ा।

वह इस तरह कर चुके हैं। उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगोली की ओर से जारी आदेश के मुताबिक महाविद्यालय में स्वच्छ एवं स्वस्थ शैक्षिक माहौल को ध्यान में रखते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर को 30 नवंबर 2023 तक राजकीय महाविद्यालय कांडा में संबद्ध किया गया है। उनका निलंबन तब तक प्रभावी रहेगा जब तक उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही को बताया गया है कि इससे पहले भी समाप्त न कर दिया जाए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।