हल्द्वानी: पत्रकार राहुल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया ने बढ़ाया कद

HALDWANI NEWS: वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ने उत्तराखंड के नैनीताल जिले और हल्द्वानी महानगर की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। संगठन प्रदेश महामंत्री सुनील गुप्ता ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए नैनीताल जिले की कमान युवा पत्रकार राहुल सिंह दरम्वाल को सौंपते हुए जिलाध्यक्ष बनाया है। इससे पहले राहुल दरम्वाल संगठन में जिला संयोजक के रूप में कार्यरत थे।
इसके अलावा धीरज जोशी को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। वहीं महानगर की कार्यकारिणी का गठन करते हुए युवा पत्रकार दीपिका नेगी को हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष और ऋषि कपूर को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। इस मौके पर नये पदाधिकारियों को साकेत अग्रवाल, रवि दुर्गापाल, दीपक तिवारी, नवनीत बिष्ट, लक्ष्मण सिंह मेहरा, सुमित जोशी, तरेंद्र बिष्ट, शैलेन्द्र नेगी, आँचल पंत समेत अन्य पत्रकारों ने शुभकामनाएं दी।













