हल्द्वानी: भाजपाइयों ने किया महामंत्री कोठारी का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश…

खबर शेयर करें

Haldwani News Pahad Prabhat: आज भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी हल्द्वानी पहुंचे। जहां भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी आयोजित की गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने आदित्य कोठारी का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा कोठारी जैसे निष्ठावान कार्यकर्ता को संगठन कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन्होंने विद्यार्थी परिसर में कार्य करते हुए संगठन को एक नई पहचान दी है एवं इससे पूर्व आप भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामन्त्री के रूप में कार्य किया है और संगठन को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Big News: सचिन तेंदुलकर पहुंचे पंतनगर, करेंगे बाबा नीम करौली के दर्शन

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि गढ़वाल मेरी जन्मभूमि है किन्तु कुमाऊँ मेरी कर्म भूमि रही है। कार्यकर्ताओे का इतना उत्साह एवं प्यार मिला है जिसकी बदौलत आज इस स्थान पर पहुचा हॅू। उन्होंने कहा कि हमें सबको साथ लेकर समाज में कार्य करना चाहिए। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देशविश्व में अग्रणी स्थान प्राप्त कर रहा है। आगामी चुनाव में सबको अग्रणी भूमिका में रहकरकार्य करना है। सीएम धामी के नेतृत्व में विकास के सराहनीय कार्य हो रहे है। ऐसे में हर कार्यकर्ता का दायित्व है, इन कार्यो को जनता के सम्मुख रखंे। कोठारी ने बताया आगामी 30 नवम्बर तक सभी मोर्चों का गठन होना है उसके उपरान्त जिला, विभाग, प्रकोष्ठ आदि का भी गठन किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर महिला मोर्चा का गठन किया जाएगा। आगामी चुनावों में विजय होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking News: आज से करवट लेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार

इस मौके पर कार्यक्रम जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल, लालकुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता हेमन्त द्विवेदी, प्रकाश रावत, चन्दन बिष्ट, साकेत अग्रवाल, प्रदीप बिष्ट, डॉ अनिल कपूर डब्बू, रेनु अधिकारी, दिनेश आर्या, आनन्द दर्मवाल, बिन्देश गुप्ता, विनीत अग्रवाल, प्रताप बोरा, हरीश आर्या, भुवन जोशी संजय दुम्का, मनीष पाल, प्रताप बोरा, संजीव शर्मा, कमला आर्या, रूचिगिरी, शान्ति भट्ट, रितु डालाकोटी, योगेश रजवार, तरुण बन्सल, गीता जोशी नितिन राणा, हरिमोहन अरोड़ा, पंकज अधिकारी, विजय मनराल, खीमा शर्मा, भरत नेगी, रविन्द्र बाली, विनीत पाण्डे, पनराम, हरीश मनराल, किशोर जोशी, राजेन्द्र भाकुनी आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page