हल्द्वानी: भाजपा ने मनोज को दी नगर मंत्री की जिम्मेदारी…

खबर शेयर करें

Haldwani News: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार को बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें भाजपा हल्द्वानी में नगर मंत्री बनाया गया है। आगे पढ़िए…

नगर अध्यक्ष प्रताप रैकवाल ने नगर कार्यकरिणी का विस्तार करते हुए मनोज कुमार को हल्द्वानी नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले मनोज कुमार भारतीय जनता पार्टी में बूथ अध्यक्ष से लेकर प्रदेश युवा मोर्चा व नगर के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। मनोज कुमार वर्तमान में नगर निगम हल्द्वानी के खाद्य सतर्कता समिति के नामित सदस्य भी है।आगे पढ़िए…

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः देखिए वीडियो रामनगर में पल पर कैसे बरसाती नाले में बह गई केमू बस...

मनोज कुमार के मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, विनीत अग्रवाल जिला मंत्री, किशोर जोशी, आशीष महरोत्रा आदि ने खुशी जाहिर की है।

यह भी पढ़ें 👉  SSC Exam 2023: SSC ने जारी की 2023 परीक्षाओं की तारीख, ऐसे करें डाउनलोड...
Ad
Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *