हल्द्वानी: मकान मालिक की बेटी को भगा ले गया किरायेदार, चलाता था नाई की दुकान

खबर शेयर करें

Haldwani News: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र से सनसनीखेज खबर सामने आई है यहां हाथीखाना संजयनगर क्षेत्र से एक नाई अपने ही मकान मालिक की बीस वर्षीय बेटी को भगा ले गया युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों की तलाश शुरू की जा रही है। आगे पढ़ें 

संजय नगर निवासी पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनके किराये के कमरे में हेयर ड्रेसर की दुकान चलाने वाला बिहार निवासी दिल्लू ठाकुर 31 जुलाई की सुबह लगभग 6 बजे उसकी 20 वर्षीय बेटी को बहला फुसला कर ले भागा। दिल्लू एक वर्ष से उनके यहां किराये की दुकान चला रहा था। आगे पढ़ें 

सभी संभावित स्थानों पर बेटी की तलाश करने के बाद मां ने पुलिस की शरण ली। उसका कहना है कि उसे चिंता सता रही है कि दिल्लू उसकी बेटी को कोई नुकसान न पहुंचा दे। पुलिस ने दिल्लू ठाकुर के बजरी कंपनी में रहने वाले भाई भाभी से भी उसके बारे में पूछताछ की है। पुलिस ने दिल्लू के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः(बड़ी खबर)- कल सीएम धामी का रामनगर दौरा, देखिए पूरा कार्यक्रम

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।