हल्द्वानीः गौलापार में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बूथ सम्मेलन, कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी जीत के मंत्र

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज संगठनात्मक प्रवास के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने लालकुआ विधानसभा के गौलापार मंडल में कुंवरपुर में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला व पुष्प वर्षा के मध्य प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र अट्ट का अव्य स्वागत किया गया। दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम् गायन के साथ सम्मेलन का शुभारंभकिया गया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा को आदित्य पार्टी बताते हुए कहा कि एक आम कार्यकर्ता भाजपा में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रधानमंत्री बन सकता है बूथ कार्यकर्ता को पार्टी की रीढ़ बताते हुए भट्ट ने बताया कि बूथ अध्यक्ष सहित समस्त बूथ समिति चुनाव जीतने का सबसे बड़ा आधार होती है बूथ कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के अनेको मंत्र देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याण योजनाओं को अधिक सक्रियता के साथ हमे आमजन की बीच में ले जाना है उन्होंने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत चुनाव हेतु अभी से प्रत्याशी के तौर पर जनता के बीच में तैयारी करने का आवाहन किया है उपस्थित सभी बूथ अध्यक्षो को सम्बोधित करते उन्होने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथों में विधायक प्रत्याशी होगे।

प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बताया कि आम कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा ने उत्तराखण्ड में लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ होने का मिथक तोड़ते हुए 2022 में स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाई व पुनः मोदी व धामी सरकार की अभूतपूर्व योजनाएं व कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी पुनः 2027 में तीसरी बार उत्तराण्ड में सरकार बनाएगी। कार्यक्रम के अंत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा गौलापार मंडल के पुरातन कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, सम्पर्ण व अन्वरत कार्यों के लिए शॉल व स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री धामी का हल्द्वानी दौरा कल

सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी व संचालन मंडल महामंत्री बालम बिष्ट व नवीन जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह विष्ट लालकुआ विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला सह प्रभारी श्रीपाल राणा, मंडी परिषद अध्यक्ष डा. अनिल कपूर डब्बू जिला महामन्त्री रंजन बर्गली, मंडल प्रभारी जगदीश पंत सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।