हल्द्वानी: राज्य स्तरीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ

खबर शेयर करें

Haldwani News: आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सोमवार को मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 (अंडर–19 बालक/बालिका वर्ग) का शुभारंभ किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 13 जनपदों की टीमें भाग ले रही हैं।

आयुक्त ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा निखारने के साथ ही उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप मिनी स्टेडियम में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं और इसे और विकसित करने की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने कहा कि स्टेडियम में निरंतर खेल गतिविधियां होती रहनी चाहिए। हाल ही में नेशनल गेम्स में उत्तराखंड के फुटबॉल खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गर्व की बात बताया। आयुक्त ने छात्रावास में खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए और कहा कि किसी भी समस्या की सूचना तुरंत दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सीएम धामी ने 72.62 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

आज के मैच परिणाम
बालक वर्ग

  • देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज ने पौड़ी को 4–0 से हराया।
  • स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ ने देहरादून को 4–2 से पराजित किया।
  • नैनीताल ने पौड़ी को 2–0 से मात दी।
यह भी पढ़ें 👉  Navratri 2025: नवरात्रि में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, कलश स्थापना की सामग्री, विधि, मंत्र की जानकारी

बालिका वर्ग

  • पिथौरागढ़ ने देहरादून को 9–0 से हराया।
  • नैनीताल ने उधम सिंह नगर को 4–0 से पराजित किया।

इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी जी.आर. जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) पुष्कर लाल टम्टा, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) एच.बी. चंद, खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह सहित अनेक अधिकारी, खेल प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।