हल्द्वानी: 2 फरवरी से होंगी UOU की शीतकालीन परीक्षाएं, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र…

खबर शेयर करें

Haldwani News: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की शीतकालीन परीक्षाएं 2 फरवरी से शुरू हो रही हैं और 9 मार्च तक चलेंगी। विश्वविद्यालय की शीतकालीन परीक्षा सत्र की यदि बात करें तो, पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष सर्वाधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस वर्ष परीक्षा के लिए कुल 63 हजार परीक्षार्थियों का नामांकन है। परीक्षा राज्य के 70 परीक्षा केदो पर आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सोमेश कुमार ने कहा की परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी 24 जनवरी से यानी आज से विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र में परीक्षार्थी के संबंधित परीक्षा की तिथि, समय, पाली, विषय तथा परीक्षा केंद्र भी अंकित है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।