हल्द्वानीः गुरु द्रोणा स्कूल में धूमधाम से मनााया रक्षाबंधन

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज गुरु द्रोणा पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार से रंगारंग कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। नन्हीं-नन्हीं कोमल कलाइयों पर बहनों द्वारा राखी बाधी गई। भाईयों ने बहनों को आशीर्वाद स्वरूप तोहफे दिए तथा जीवन साथ निभाने का वादा किया।

इस अवसर पर वि‌द्यालय की प्रबंध निदेशिका आशा बोहरा ने राखी के महत्त्व को बताते हुए छात्र-छात्राओं को प्राचीन कथाओं से अवगत कराया। कहा कि रक्षा बंधन का प्राथमिक महत्व भाइयों और बहनों के बीच के बंधन का उत्सव है। इस दिन, बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, जो एक-दूसरे के प्रति उनके प्यार, देखभाल और सुरक्षा का प्रतीक है। बदले में, भाई अक्सर अपनी बहनों को उपहार या प्रशंसा के प्रतीक देते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।