हल्द्वानी: बारिश ने खोली प्रशासन की नाकाम अव्यवस्थाओं की पोल: सुमित हृदयेश

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपने एक बयान में कहा कि हल्द्वानी में आयी पहली ही बारिश ने प्रशासन की अव्यवस्था, नाकाम तैयारियों की पोल खोल दी हैं। काठगोदाम का कल्सिया नाला की बात हो या वर्क शॉप लाइन में भारी बरसात के कारण सड़क के धसने की बात हो, इससे साफ़ दिख रहा की इस कार्य की क्या गुणवत्ता हैं और आपदा के प्रति जिला प्रशासन की क्या सोच हैं।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि अभी और आपदा आने के आसार है। पिछले वर्ष भी अपादा में 25 मकान बह गए थे, तो इस वर्ष इस प्रकार की क्षति और जानमाल का नुकसान ना हो। प्रशासन को तुरंत जे.सी.बी लगानी चाहिए और जहाँ पर भी सुरक्षा दीवार टूटी है। उसको तुरंत रिपेयर कर आम जनमानस को राहत देनी चाहिए। साथ ही साथ हल्द्वानी को प्रभावित करने वाले दो मुख्य नाले रक्सिया और कल्सिया नाले पर प्रशासन को पैनी नजर रख कर उसमे तुरंत कार्य करना चाहिए जिससे भारी नुकसान से बचा जा सके।

उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक के बगल से गलत तरीक़े से बनी नहर कवरिंग पर भी हम लोगो द्वारा लगातार आवाज़ उठाई गई , परंतु आज उसका नुकसान स्थानीय लोगो को झेलना पड़ रहा हैं और स्थानीय लोगो के घरों में जलभराव होना शुरू होने लग गया। प्रशासन को इस पर भी गौर कर निराकरण करना चाहिए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।