Haldwani: कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के 9वें दिन किया इन क्षेत्रों में प्रचार…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने सुबह कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी स्थित आवास पर चुनाव संचालन समिति की अलग-अलग बैठकों के उपरांत चंबल पुल पर चुनावी कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताआंे संग संवाद कर उनमें जोश का संचार किया और कांग्रेस के घोषणा-पत्र को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया। इसके बाद राजपुरा क्षेत्र में सभा के माध्यम से स्थानीय लोगों से चुनावी चर्चा कर कांग्रेस की जनकल्याणकारी न्याय योजनाओं की जानकारी साझा की।

शाम के समय मानपुर पश्चिम, रामपुर रोड और नारायण नगर कुसुमखेड़ा में जनसभा और नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनसंपर्क अभियान चलाया। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी के एक वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी हार के डर से भयभीत है और जनता से माफी मांगते हुए मोदी के नाम पर वोट देने की अपील कर रहे है। प्रकाश जोशी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने अगर विकास कार्य किये हैं, तो वह उन विकास कार्याें के नाम पर जनता से वोट मांगे… ना कि माफी।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking: कल घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, यहां देखें अपना परीक्षाफल

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस विकास करना जानती है और हल्द्वानी का सर्वागीण विकास इसका जीवंत उदाहरण है। सुमित हृदयेश ने हल्द्वानीवासियांे से विकास के नाम पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान की अपील की। हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि हल्द्वानी की जनता कांग्रेस के साथ है और कांग्रेस प्रत्याशी को अपना पूर्ण सहयोग और आशीर्वाद दे रही है। भाजपा प्रत्याशी अपने 5 वर्ष के कार्यकाल से आश्वस्त नहीं है। इसलिए लोगांे से नज़रे चुरा रहे है और धरातल पर कही नज़र नहीं आ रहे हैं।
जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि नैनीताल जिले में पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ सम्पूर्ण भाभर क्षेत्र में कांग्रेस की लहर देखने को मिल रही है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को सभी उम्र के मतदाताओं का साथ और आशीर्वाद मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः आज फिर बदलेगा मौसम, इन पांच जिलों में बारिश के आसार

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी प्रयाग दत्त भट्ट, दीपक बल्यूटिया, ललित जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, पार्षद प्रतिनिधि मुकुल बल्यूटिया, महेशानंद, लक्ष्मीकांत, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, शोभा बिष्ट, कमला सनवाल, डॉ गणेश उपाध्याय, एनबी गुणवंत, हेमन्त बगड़वाल, संजय किरौला, प्रदेश सचिव डॉ मयंक भट्ट, गोविंद बगड़वाल, डॉ केदार पडलिया, ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन नेगी, पूर्व प्रधान भागीरथी बिष्ट, राधा चौधरी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लाल सिंह पवार, मन्नू गोस्वामी, छात्र नेता संजय जोशी, हेमंत साहू, मीमांशा आर्य, गीता बहुगुणा, सविता गुरुरानी, सीमा भटनागर, अल्का आर्य, जूही चुफाल, वरुण भाकुनी, राजेन्द्र बिष्ट, पूर्व प्रधान विजय कुमार, वीर सिंह बिष्ट, खीमानंद पांडेय, हरीश लाल, जगदीश भारती, कृष्ण राम, मंजू पांडेय, आरती पपौला, मंजू दानू, मंजू तिवारी समेत दर्जनों कांग्रेसियों ने प्रचार में योगदान दिया।

Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]