हल्द्वानीः प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त ने किया टैक्स बार एसोसिएशन के साथ संवाद

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज उत्तर प्रदेश पूर्वी लखनऊ स्थित प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अमल पुष्प ने कुमाऊँ मंडल के हितधारकों, करदाताओं एवं टैक्स बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आयकर विभाग और करदाताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, कर-अनुपालन को बढ़ावा देना तथा वर्तमान आयकर प्रणाली से जुड़ी चुनौतियों पर खुलकर चर्चा करना था।

इस मौके पर बैठक में टैक्स प्रोफेशनल्स ने आयकर रिटर्न, नोटिस, मूल्यांकन प्रक्रिया, पोर्टल संबंधी समस्याएँ तथा करदाताओं को आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को विस्तार से रखा। अमल पुष्प ने भरोसा दिलाया कि विभाग पारदर्शिता, सरलता और करदाताओं के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देगा। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग का उद्देश्य सहज कर प्रणाली एवं करदाताओं के लिए सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।

विभागीय अधिकारियों ने भी संवाद के दौरान आयकर प्रक्रियाओं में किए गए हालिया सुधारों, डिजिटल सेवाओं एवं कर-अनुपालन को और सुगम बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी साझा की। रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन की सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम के दौरान आयकर रिफंड, अपील प्रक्रिया, पोर्टल समस्याएँ तथा करदाताओं की सुविधा से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। टैक्स प्रोफेशनल्स द्वारा रखे गए सुझावों पर विभाग ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: राजपुर फायरिंग हत्याकांड में 3 और आरोपी गिरफ्तार

अध्यक्ष पूरन चंद्र पांडे, उपाध्यक्ष प्रबल बंसल, फिरोज़ अंसारी, उपसचिव मनु अग्रवाल, सदस्य भोपाल सिंह, मनोज बिष्ट, शोभित अग्रवाल इसके अतिरिक्त सीए एसोसिएशन से सीए हर्ष मित्तल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने प्रमुख रूप से भागीदारी दर्ज की। एसोसिएशन की ओर से उपस्थित प्रतिनिधियों में शामिल थे

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।