हल्द्वानी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजभवन नैनीताल समारोह में होंगी शामिल

खबर शेयर करें

Haldwani News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अपराह्न 04:10 बजे हल्द्वानी के आर्मी हैलीपैड पहुँचीं। हल्द्वानी आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, एडीजी कानून एवं व्यवस्था वी. मुरुगेशन, आईजी कुमाऊँ ऋद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा सहित अन्य अधिकारियों ने माननीय राष्ट्रपति का स्वागत किया।

इसके उपरांत राष्ट्रपति ने, राजभवन, नैनीताल की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में प्रतिभाग करने हेतु राजभवन, नैनीताल के लिए प्रस्थान किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।