हल्द्वानी: पंतनगर विविने ‘क्रिएटिव उत्तराखंड-म्यर पहाड़’ संस्था संग किया एम.ओ.यू.

खबर शेयर करें

Haldwani News: गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय पंतनगर उत्तराखंड के कुलपति डॉ. मनमोहन चौहान के निर्देशन में डायरेक्टर रिसर्च डॉ. सुभाष चंद्रा ने आज विश्वविद्यालय द्वारा संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप ज्यादा व्यावहारिक बनाने के उद्देश्य से सामाजिक – सांस्कृतिक संस्था “क्रिएटिव उत्तराखंड – म्यर पहाड़” के साथ एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस एम. ओ. यू. के बाद कृषि,हेल्थकेयर, बैंकिंग, सॉफ्टवेयर, तकनीकी और रिसर्च मैनेजमेंट जैसे रोजगारपरक व्यावसायिक कोर्स करने वाले छात्र – छात्राओं को पढ़ाई के दौरान अपने पाठ्यक्रम से जुड़े विशेषज्ञों के अनुभवों से जुड़ने का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उद्योगों की जरूरतों को समझते हुए समय समय पर आधुनिक तकनीक को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा और पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा किए गए नए अनुसंधान को पहाड़ के किसानों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा,पहाड़ में बद्री गाय पालन व मोरिंगा प्लांटेशन को बढ़ावा देने के लिए किसानों की सहायता किया जाएगा।


क्रिएटिव उत्तराखंड संस्था के अध्यक्ष दयाल पांडे ने बताया कि इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से पढ़े हुए छात्र देश – विदेश में रहते हुए अपने अनुभवों का लाभ वर्तमान विद्यार्थियों को देना चाहते हैं। उनकी संस्था कोशिश करेगी कि ऐसे प्रवासी लोगों को उनके पेशे के अनुसार विद्यार्थियों के साथ जोड़ा जाए। यह संस्था पहाड़ में तकनीकी कृषि,लोकभाषा संरक्षण, डिजिटलाइजेशन, संस्कृति संवर्धन, डॉक्यूमेंटेशन और पढ़ने लिखने की संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य पिछले 20 साल से निरंतर कर रही है।
इस अवसर पर डॉ ए एस नैन, डॉ पी के सिंह, हिमांशु पाठक रिस्की आदि मौजूद रहे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।