हल्द्वानी पंचायत चुनाव रिजल्ट: गौलापार से अभी तक इतने बने ग्राम प्रधान

खबर शेयर करें

Haldwani News: ग्राम सभा सुंदरपुर रेकवाल में उमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 140 मतों के अंतर से ग्राम प्रधान पद पर कब्जा जमाया। उनकी इस जीत ने क्षेत्र में विकास की नई उम्मीदें जगाई हैं। वहीं, लछमपुर (गौलापार) से तनुजा पांडे ने 125 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर ग्रामीण महिलाओं के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी। 

उनकी जीत को महिला सशक्तिकरण के रूप में देखा जा रहा है।जगतपुर (गौलापार) से यशवंत सिंह कार्की ने 98 वोटों के अंतर से विजय प्राप्त की। उनकी जीत को क्षेत्र में उनके सक्रिय सामुदायिक कार्यों का परिणाम माना जा रहा है। नया गांव कटान में गजेंद्र प्रसाद ने लगभग 90 वोटों के अंतर से ग्राम प्रधान का पद हासिल किया। 

खनवाल कटान पंचायत में पूनम जांगी ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इसके अलावा, आमखेड़ा चोरगलिया में गीता बुधानी ने ग्राम प्रधान के रूप में जीत हासिल की।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।