हल्द्वानी: राज्य स्थापना दिवस पर जीतपुर नेगी में युवाओं ने कैंडिल मार्च निकालकर शहीदों को किया याद…

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: आज उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जीतपुर नेगी में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के शहीदों को याद किया। शाम को जीतपुर नेगी प्राथमिक स्कूल के चौराहे पर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान कैंडिल मार्च भी निकाला। उत्तराखंड राज्य के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले बलिदानियों की याद में उनके नाम के दीये जलाए।

मंगलवार की शाम जीतपुर नेगी में सामाजिक कार्यकर्ता संजय कश्यप के नेतृत्व में एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जीतपुर नेगी के कई युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीदों के नाम के दीये जलाकर किया गया। उत्तराखंड शहीदों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय कश्यप, सूरज कुमार, खीमानंद आर्य, यशपाल आर्य, तरूण कश्यप, कृष्णा साहू, करन कश्यप, अमरजीत मुखिया, धनजय मुखिया, गौरव मौर्य, विक्रम सरकार, गौरव कश्यप, हिमांशु कश्यप, चंदन कश्यप, नितिन कश्यप आदि दर्जनों युवा शामिल रहे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।