हल्द्वानी: आप में एक साल होने पर सर्किल प्रभारी संजय कश्यप को कार्यकर्ताओं ने खिलाई मिठाई…

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: आज जीतपुर नेगी स्थित कार्यालय में आप आदमी पार्टी के सर्किल प्रभारी संजय कश्यप को कार्यकर्ताओं ने उनके पार्टी में एक साल पूरा होने पर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर कालाढूंगी विधानसभा से आप के सर्किल प्रभारी संजय कश्यप ने कहा कि पिछले साल वह आम आदमी पार्टी से जुड़े। जिसके बाद वह लगातार पार्टी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम रहे है।

संजय कश्यप ने कहा कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में विकास कार्य किये है। अगर उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी सत्ता में आयी तो दिल्ली के मॉडल को उत्तराखंड में उतारेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे वह पूरी ईमादारी के साथ निभायेंगे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी में एक साल पूरा होने पर उनका मुंह मिठा करवाया। इस दौरान क्रांतिकारी सूरज कुमार, तरूण कश्यप, हिमाुंश कश्यप,  विक्रम सरकार, सोनू कश्यप, अमरजीत मुखिया, चंदन कश्यप, गौरव कश्यप, पवन धामी, भरत कश्यप, पिन्टू कश्यप, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।