Haldwani News: प्रतिबिम्ब जिम के 10 खिलाड़ियों ने जीते मेडल, चार ने झटके गोल्ड

खबर शेयर करें

Haldwani News: विगत 15 मार्च से 17 मार्च तक काशीपुर में उत्तराखंड पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिबिम्ब जिम के 10 से अधिक खिलाड़ियों ने पदक जीतकर हल्द्वानी का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की सफलता पर प्रतिबिम्ब जिम के साथ ही उनके परिजनों में भी खुशी का माहौल है।

आज इन विजेता खिलाड़ियों का स्वागत अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता मुकेश पाल एवं नेशनल चैपिंयन भगवंत खोलिया की अध्यक्षता में खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में भरत, ललित कांडपाल, सार्थक और त्रिलोक ने गोल्ड मेडल जीता है। जबकि भूपेश, सुमित और कार्तिक ने सिल्डर मेडल जीता। इनके अलावा मानक्ष ने ब्रॉज मेडल जीता। इस मौके पर प्रतिबिम्ब जिम की पुरी टीम ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।