Haldwani News: भाजयुमो नगर मंत्री के होली कार्यक्रम में जमकर थिरके लोग

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी में कई जगहों पर होली मिलन का आयोजन किया जा रहा है। रामपुर रोड में आज होली का भव्य आयोजन भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंत्री दीपांशु शर्मा और उनकी टीम के द्वारा किया गया, जिसमें लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी।
भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंत्री दीपांशु शर्मा ने कहा कि होली के त्यौहार रंगों का त्यौहार है। ऐसे में लोग एक दूसरे के साथ सारे गिले शिकवे को भूलकर गले लगते है। इस मौके पर पुष्प वर्षा भी की गई, जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप कुकसाल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। जहां पर पुष्पों की वर्षा की गई और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।