हल्द्वानीः मेयर गजराज की अध्यक्षता में हुई नगर निगम बोर्ड बैठक, कई विकास कार्यों को मिली मंजूरी

खबर शेयर करें

Haldwani News: शुक्रवार को नगर निगम बोर्ड की बैठक महापौर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें शहर के विकास व प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई और उन्हें मंजूरी प्रदान की गई।
बैठक में पारित प्रमुख प्रस्तावों में नवसमाविष्ट क्षेत्रों में व्यवसायिक भवनों पर कर जमा करने की तिथि 31 दिसम्बर तक बढ़ाना, निगम कार्यालय के विस्तार पर 6.94 करोड़ रुपये व्यय करना तथा एसटीपी प्लांट से पाइप लाइन डालने के लिए 1.10 करोड़ रुपये स्वीकृत करना शामिल रहा।

इसके अलावा निगम की दुकानों के प्रथम तल का आवंटन, कृष्णा कत्था फैक्ट्री में कैंप कार्यालय स्थापित करने और वहां रह रहे लोगों को अन्यत्र बसाए जाने, एसडीएम कार्यालय के स्थानांतरण के बाद परिसर को नगर निगम को हस्तांतरित करने सहित कई विकासात्मक प्रस्तावों को हरी झंडी मिली।

Ad Ad

बैठक में निगम की भूमि पर प्राइवेट पार्किंग निर्माण की अनुमति, दुकानों के किराए में छूट के लिए दो माह की अतिरिक्त अवधि, दुकानों के अनुबंध और नवीनीकरण प्रक्रिया, खोड़ में मीट मार्केट, मंगल पड़ाव में वेंडिंग ज़ोन, वर्कशॉप लाइन व छतरी चौराहा समेत विभिन्न क्षेत्रों में दुकान निर्माण को भी स्वीकृति दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गोपाल चौहान बने रामनगर के एसडीएम, प्रमोद कुमार को हल्द्वानी की जिम्मेदारी

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए तीन स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन’’ स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही शनिवार बाजार में चबूतरा निर्माण, कटघरिया चौपड़ा में दुकान व लेबर शेड निर्माण, कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक मशीन अनिवार्य करने, प्रमाण पत्रों के लिए यूज़र चार्ज रसीद अनिवार्य करने के प्रस्ताव भी पारित किए गए।
कैनाल रोड का नामकरण जगत सिंह पांगती माग करने, कर्मचारियों के गोल्डन कार्ड बनवाने, रजत जयंती वर्ष में किए गए कार्यों की समीक्षा व पार्षदों के शैक्षिक भ्रमण संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली। बैठक में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, लेखाधिकारी, सहायक लेखाधिकारी, कर अधीक्षक सहित 43 पार्षद उपस्थित रहे।महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने बैठक में सहयोग के लिए पार्षदों, अधिकारियों, कर्मचारियों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।