हल्द्वानी: विधायक सुमित ने नोटिस अतिक्रमण मामले में प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने आज होटल सौरभ, नैनीताल रोड में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हल्द्वानी शहर में अतिक्रमण के नाम पर प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाहियों को एकपक्षीय, तानाशाही और आमजन विरोधी करार दिया।

उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से प्रशासन द्वारा आम नागरिकों के मकानों पर प्रशासन बुरी नज़र डाल रहा है। इन कार्यवाहियों के चलते कई परिवारों पर डर का माहौल बना हुआ है, जिनमें से अधिकतर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई कानून और व्यवस्था के नाम पर अराजकता को बढ़ावा दे रही है, जो किसी भी संवैधानिक शासन व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं हो सकती।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून के नाम पर गरीबों के सिर से छत छीनना अन्याय है और इसका डटकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा की मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूँ की सरकार तुरंत इस नोटिस को वापस लेने के आदेश करे और आम इंसान को राहत प्रदान करे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर)-ज्योलीकोट के पास खाई में गिरी लखनऊ के पर्यटकों की कार, मची चीख पुकार

प्रेस वार्ता में उन्होंने प्रदेश में पंचायत चुनावों के अचानक रद्द किए जाने के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताते हुए कहा कि यह फैसला जनभावनाओं की अनदेखी है। पंचायत चुनाव लोकतंत्र की जड़ें हैं और इनका समय पर होना जरूरी है ताकि जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Govt Job: 379 सरकारी पदों पर भर्ती, 26 जुलाई से आवेदन

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि वे इन दोनों मामलों में जनता की आवाज बनकर सामने आए हैं और हर लोकतांत्रिक मंच पर अपनी बात मजबूती से रखते रहेंगे।

इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, हरीश मेहता, एन.बी गुणवंत, मोहन बिष्ट, सुहैल अहमद सिद्दीकी, मलय बिष्ट, दीप पाठक, बहादुर बिष्ट, मुकुल, सतनाम सिंह, नरेश अग्रवाल, गिरीश पांडे, जाकिर हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।