हल्द्वानीः (बड़ी खबर)-फिर हटाया अतिक्रमण, यहां बुल्डोजर ले पहुंचा प्रशासन

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के साथ कोलटैक्स तिराहा, काठगोदम में सड़क चौड़ीकरण एवं जंक्शन सुधार कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क के राइट ऑफ वे में अतिक्रमण हटाने के लिए जारी नोटिस पर कार्रवाई की गई, जिसमें अधिकांश लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिए, जबकि कुछ अतिक्रमणकारी संरचनाओं को JCB की सहायता से हटाया गया। एसडीएम ने PWD विभाग को तुरंत सड़क समतलीकरण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

इस अभियान में तहसीलदार मनीषा बिष्ट, श्री अनिल कनौजिया, सहायक अभियंता PWD सहित विभागीय टीम उपस्थित रही। प्रशासन द्वारा नागरिकों से अनुरोध है कि वे सड़क सुधार कार्यों में सहयोग करें तथा किसी भी अतिक्रमण से बचें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।