हल्द्वानी: (बड़ी खबर)- शहर में यहां मिली युवक की अर्द्धनग्न लाश, शरीर में मिले चोटों के निशान…

खबर शेयर करें

Haldwani News विगत दिवस कुमाऊं में लगातार अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है। विगत दिवस बाजपुर में गन्ने के खेतों में महिला की लाश मिली थी। अब हल्द्वानी बड़ी मंडी के पास एक युवक का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हैं। आगे पढ़िए…

पुलिस के अनुसार शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। युवक के शरीर पर खुली चोट के निशान मिले हैं। जिस वजह पहचान करने में परेशानी हो रही है। वही एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि घटनास्थल पर दो सीसीटीवी कैमरे जिनकी जांच की जा रही है और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। शव की शिनाख्त होने और सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद ही लाश की शिनाख्त हो पाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।