हल्द्वानी: केमू बस के ब्रेक हुए फेल, कार से भिड़कर पहाड़ी से टकराई

खबर शेयर करें

Nainital Accident News: शनिवार दोपहर भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बागेश्वर से हल्द्वानी जा रही केमू की बस का ब्रेक फेल हो गया। बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से टकराई और फिर पहाड़ी से जा भिड़ी। टक्कर के बाद बस में सवार 18 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

गनीमत रही कि बस पहाड़ी से टकराने के बाद रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में बस चालक विशन सिंह (30) पुत्र दिवान सिंह, निवासी सिमलखेत, चंपावत को चोटें आईं। उन्हें तुरंत सीएचसी सुयालबाड़ी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।