हल्द्वानीः कल्पना बोरा बनी अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश प्रभारी

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते प्रदेश पदाधिकारियों, कुमाऊं मंडल पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों व मंडल पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि लगातार प्रदेश व कुमाऊं व मंडल में लगातार व्यापारी भाई अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के कार्यों से प्रभावित होकर संगठन में जुड़ रहे हैं। संगठन उत्तराखंड में लगातार गठन का कार्यक्रम चल रहा है, व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए संगठन में समाजिक क्षेत्रों में जुड़े सक्रिय चेहरों जिम्मेदारी दी जा रही है। कुमाऊं मंडल प्रभारी भुवन भट्ट ने कहा कि व्यापारियों के परेशानियों के समाधान और व्यापारियों के मूलभूत जरूरतों उनके छोटी-छोटी परेशानियों के लिए व्यापार मंडल उनके कंधों से कंधा मिलाकर काम करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: वार्ड 37 में पार्षद विद्या देवी ने लगाया निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, 135 लोगों ने उठाया लाभ
हल्द्वानीः कल्पना बोरा बनी अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश प्रभारी

नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड कल्पना बोरा ने कहा कि व्यापार में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो, महिलाओं आज हर क्षेत्र में आगे हैं। महिलाओं को व्यापार संगठन का जो मुझे दायित्व मिला है। प्रदेश में महिलाओं के लिए हर परेशानी में अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल महिलाओं के साथ खड़ा रहेगा। पिथौरागढ़ से नवनियुक्त कुमाऊं मंडल महामंत्री भास्कर पेटशाली ने कहा कि वंचित व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जायेगा, उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों के व्यापारियों परेशानी का समाधान और उत्तराखंड सभी व्यापारी एक मंच पर आकर आपस में एक-दूसरे को सहयोग प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- पहाड़-मैदान के मुद्दे पर सदन में हंगामा, विपक्ष नेता ने फाड़ा कागज, किया वॉकआउट

आज कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए लाखन निगल्टिया प्रदेश महामंत्री, कल्पना बोरा प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह खनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र मेहरा, भास्कर पेटशाली कुमाऊं मंडल महामंत्री, कुमाऊं संगठन मंत्री सूरज प्रकाश लाम्बा, जिला उपाध्यक्ष प्रताप जोशी, जिला सचिव संजय सिंह शाही, उपाध्यक्ष सुनील जोशी, मीडिया प्रभारी मुखानी मंडल विरेन्द्र मेहरा, कार्यकारिणी सदस्य मंडल मुखानी शंकर सिंह भंडारी, कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सिंह बिष्ट, कार्यकारिणी सदस्य मंडल मुखानी राजू जोशी, मंडल कार्यकारिणी सदस्य धीरज जोशी को मनोनीत किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव संजय त्यागी, नगर अध्यक्ष डिंपल पाण्डे, मुखानी मंडल अध्यक्ष दिगंबर भोजक, उपाध्यक्ष चंदन बिष्ट, महामंत्री बालम जोशी, सचिव कैलाश बिष्ट, मंडल मुखानी युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित कर्मयाल , युवा महामंत्री हिमांशु जोशी आदि लोग मौजूद रहे। मंच संचालन कुमाऊं मंडल अध्यक्ष भुवन भट्ट ने किया।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।