हल्द्वानी: पत्रकार कमल जोशी के पिता का निधन

खबर शेयर करें

Haldwani News: हिल दर्पण के संपादक एवं पंजाब केसरी के पत्रकार कमल जोशी के पिता श्री भैरव दत्त जोशी का आज तड़के उनके निवास पर निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और बीमारी से जूझ रहे थे।

उनके निधन का समाचार मिलते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। हल्द्वानी के अनेक पत्रकारों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जीवन राज, अजय चौहान, संजय पाठक, चंदन बिष्ट, नीरू भल्ला सहित कई पत्रकारों ने शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहने की शक्ति दे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।