हल्द्वानी: संयुक्त निदेशक ने मीडिया से की चर्चा, 23 विभागों की योजनाओं के लिए प्रदेशभर में विशेष शिविर

खबर शेयर करें

Haldwani News: संयुक्त निदेशक डॉ.नितिन उपाध्याय ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” राज्य सरकार की एक महत्त्वपूर्ण पहल है। जिसका उद्देश्य सरकार को ग्राम एवम् न्याय पंचायत स्तर सीधे जनता तक पहुँचकर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना है, पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही लाभान्वित करना एवम् जन- जागरूक करना है।

संयुक्त निदेशक सूचना डॉ.नितिन उपाध्याय ने मीडिया सेंटर, हल्द्वानी में पत्रकारों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं का समाधान विभागीय प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा इस दिशा में शीघ्र प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

बैठक के दौरान पत्रकार शैलेन्द्र नेगी एवं संजय प्रसाद द्वारा पत्रकारों के बच्चों की शिक्षा हेतु ब्याज-मुक्त ऋण तथा पत्रकारों को वाहन क्रय हेतु कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराए जाने की मांग रखी गई। इस पर संयुक्त निदेशक सूचना ने बताया कि इस संबंध में कोआपरेटिव संस्थाओं से पत्राचार कर कम ब्याज पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

कमल जगाती, शैलेन्द्र नेगी सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने सूचना कार्यालयों में प्रोफेशनल फोटोग्राफर की आउटसोर्स के माध्यम से तैनाती का सुझाव दिया, जिससे मीडिया को उच्च गुणवत्ता की फोटो एवं वीडियो क्लिप उपलब्ध कराई जा सकें। इस पर उपाध्याय ने आश्वस्त किया कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए वीडियो एवम् विजुअल अच्छी क्वालिटी के उपलब्ध कराने हेतु कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: रोमांच मुकाबले में पत्रकार 11 ने प्राधिकरण नैनीताल को हराया

पत्रकार महेन्द्र नेगी एवं जीवन लाल ने कुमाऊं मंडल के समाचार पत्रों की निरीक्षा मीडिया सेंटर में कराए जाने का अनुरोध किया, जिस पर संयुक्त निदेशक ने सम्बंधित स्तर पर चर्चा कर समाधान का भरोसा दिलाया। पत्रकारों द्वारा सूचना विभाग की वेबसाइट के सुचारू संचालन न होने का मुद्दा भी उठाया गया, जिससे आरओ एवं अन्य सूचनाएं प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। इस पर संयुक्त निदेशक ने बताया कि एनआईसी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु तकनीशियन कार्यरत हैं और शीघ्र ही वेबसाइट पूर्ण रूप से संचालित कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: जनता के लिए संघर्षशील भाजपा नेता राकेश नैनवाल चिलकिया में मंदिर समिति को दिया साउंड सिस्टम

इसके अतिरिक्त पत्रकारों द्वारा हेल्थ कैम्प एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण का अनुरोध किया गया, जिस पर संयुक्त निदेशक सूचना ने बताया कि पत्रकारों के लिए शीघ्र ही स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सूचना अधिकारी अहमद नदीम, लेखाकार मीनाक्षी भट्ट, आर.एम. काण्डपाल सहित पत्रकार गितेश त्रिपाठी, शैलेन्द्र नेगी, दिनेश पांडे, हर्ष रावत, कमल जगाती, गुरमीत सिंह, जीवन लाल, श्रुति तिवारी, महेन्द्र सिंह नेगी, माजिद अली, भावनाथ पंडित, मनोज तलवाड़, विनोद कुमार सहित अन्य मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।