हल्द्वानी: अंतर विद्यालय बास्केटबॉल चैंपियनशिप, इन स्कूलों ने जीते अपने – अपने मैच…

खबर शेयर करें

Haldwani News: 6 दिसंबर से 8 दिसंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय अंतर विद्यालय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के तहत दूसरे दिन 9 मैच खेले गए। बालिका वर्ग में इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल ने नैनी वैली स्कूल को 20-8 से टैगोर पब्लिक स्कूल ने ओरम दि ग्लोबल को 4-2 से एसकेएम ने सेम्फोर्ड को 19-2 से व टैगोर पब्लिक स्कूल ने गुरुकुल इंटरनेशनल को 8-6 से हराया। यूनिवर्सल कन्वेंट को बाय मिला।
बालक वर्ग में डीपीएस ने ओरम दि ग्लोबल को 25-7 गुरु तेग बहादुर स्कूल ने निमोनिक स्कूल को 28-15 से सेंट टेरेसा ने एसकेएम को 30-21 से गुरुकुल इंटरनेशनल ने नैनी वैली स्कूल को 16-2 से व इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल ने डीपीएस को 44-25 से हराया।
8 दिसंबर को बालिका वर्ग में इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल- टैगोर पब्लिक स्कूल एवं एसकेएम स्कूल यूनिवर्सल कान्वेंट व बालक वर्ग में इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल -गुरुकुल इंटरनेशनल एवं गुरु तेग बहादुर व सेंट टेरेसा के बीच मैच खेला जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।