हल्द्वानी: लालकुआं में हरदा ने उखाड़ा भाजपा का विकेट, मंडल अध्यक्ष कॉग्रेस में शामिल…

खबर शेयर करें

Haldwani News: लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में सबसे हॉट सीट बनी हुई है, जहां से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लगातार जनसंपर्क करने में लगे हुए हैं। लालकुआं से लेकर व बरेली रोड लेकर चोरगलिया तक वह जनता से मिलकर वोट देने की अपील कर रहे हैं।

14 फरवरी को मतदान होने हैं, लेकिन उससे पहले आज हरीश रावत ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष ललित प्रसाद आर्य को कांग्रेस ज्वाइन कराते हुए बड़ा झटका दे दिया है। गौलापार के लक्षमपुर में आज ललित प्रसाद आर्य कि कांग्रेस में जॉइनिंग हो गई है, जो कि भाजपा के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। कांग्रेस की रीति नीति और हरीश रावत से प्रभावित होकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष ललित प्रसाद आर्या ने कांग्रेस ज्वाइन की है

Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।